Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 13/04/2026 05:30:10 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 13/04/2026 05:30:10 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय परिसर में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विस्तार

हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय परिसर में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर मौके पर ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान उमरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने अपने मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटवाने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर नायब तहसीलदार ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल द्वारा प्रस्तुत की गई समस्या के समाधान के लिए शहर के वार्ड नंबर 9 की एक गली में सीवरेज एवं पेयजल आपूर्ति लाइन बिछवाने संबंधी आवेदन पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आगामी 15 मई तक दोनों कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए।


इसके अलावा आर्य नगर निवासी नरेश कुमार ने अपने मकान की दीवार के साथ गुजर रही बिजली की तारों को हटवाने की मांग रखी, जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए। दयाल सिंह कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने कॉलोनी में बनाए जा रहे गंदे पानी के निकासी नाले में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायत की। इस पर नायब तहसीलदार ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड में त्रुटियों को ठीक करवाने सहित अन्य जन समस्याएं भी बड़ी संख्या में सामने आईं। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए नागरिकों को शीघ्र राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है, ताकि लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का निपटारा एक ही स्थान पर सुनिश्चित हो सके।