Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: झपकी लगने से पानी नारियल से लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 13/04/2026 03:48:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 13/04/2026 03:48:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर-वाराणसी हाईवे पर डगमगपुर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पानी वाला नारियल लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक (नंबर KA34 C 6386) मिर्जापुर से वाराणसी की ओर जा रहा था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर-वाराणसी हाईवे पर डगमगपुर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पानी वाला नारियल लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक (नंबर KA34 C 6386) मिर्जापुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया।

 कैसे हुआ हादसा? 

नींद आने के कारण ट्रक गलत लेन में चला गया और मिर्जापुर की ओर जाने वाली लेन में जाकर पलट गया। गनीमत रही कि आसपास चल रहे अन्य वाहनों को समय रहते रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक का शीशा तोड़कर खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया।