Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित, शिक्षकों से सहयोग की करी अपील

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 13/04/2026 05:22:17 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 13/04/2026 05:22:17 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा के निर्देशानुसार हांसी के प्रथम ब्लॉक में एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। 

विस्तार

हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा के निर्देशानुसार हांसी के प्रथम ब्लॉक में एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन प्रथम ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के कार्यालय में आयोजित हुई।जिसमें स्कूलों के मुख्य अध्यापक उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। 

उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्राओं और उनके अभिभावकों को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का फायदा मिल सके। इस अवसर पर एमओ डॉ. परमजीत एवं स्वास्थ्य कर्मचारी जीत राम ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने एचपीवी संक्रमण, इसके प्रभाव और टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा शिक्षकों को इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक करेंगे और इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे।