-
☰
हरियाणा: सफाई व्यवस्था पर फोकस, 15 अप्रैल तक दिखेगा सुधार, 6 मॉडल शौचालय बनेंगे
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी 18 मार्च डीसी डॉ राहुल नरवाल ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शहर में साफ सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस किया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी 18 मार्च डीसी डॉ राहुल नरवाल ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शहर में साफ सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस किया जा रहा है। 15 अप्रैल तक आमजन को सुधार भी नजर आने लग जाएगा। डीसी डॉ राहुल नरवाल ने यह विचार स्थानीय लोक निर्माण विभाग के सभागार में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगले 5- 6 माह के अंदर शहर में 6 मॉडल शौचालय बनवाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं के लिए एक पिंक शौचालय भी होगा। उन्होंने कहा कि पहले साफ सफाई व्यवस्था को लेकर सैनिटेशन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत नियमित साफ सफाई के साथ-साथ हर रोज एक गली या चौराहे की समुचित सफाई करवाने की शुरुआत की जा चुकी है। साफ सफाई व्यवस्था में सुधार होने के बाद शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान एक-दो दिन का नहीं बल्कि यह लंबे समय तक जारी रहेगा। डीसी राहुल नरवाल ने आगे कहा कि जिला स्तर के अधिकारियों के पद सरकार द्वारा स्वीकृत किए जा रहे हैं। कई विभागों के पद स्वीकृत हो चुके हैं। अतिरिक्त उपायुक्त तथा नगरधीश का पद भी स्वीकृत हो चुके हैं। मार्च- अप्रैल माह में सभी जिला स्तर की अधिकारियों के पद स्वीकृत हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला सचिवालय भवन, ज्यूडिशल कंपलेक्स तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रिहायशी मकानों को लेकर प्रस्ताव इसी सप्ताह राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाने के गौशालाएं चिन्हित की जा रही है, इन सभी पशुओं की टैगिंग कर गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को भी जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है उम्मीद है कि आगामी मई माह में डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हांसी को मॉडल जिला बनाने की घोषणा की है। इस घोषणा को पूरा करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा खेल इत्यादि सभी क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है। हाल ही में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हांसी में पहली बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राष्ट्रीय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा 200 युवाओं का चयन किया गया। डीसी डॉ राहुल नरवाल ने कहा कि जिला में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गए सिलेंडरों की वितरण प्रणाली पर जिला प्रशासन द्वारा पहली नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई व्यक्ति गए सिलेंडरों की कालाबाजारी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए छापेमारी के लिए कई टीमें भी गठित की गई है।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत