-
☰
हरियाणा: भीम आर्मी का भिवानी में भव्य कार्यक्रम, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भिवानी द्वारा आज अंबेडकर पुस्तकालय, हनुमान गेट भिवानी में मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भिवानी द्वारा आज अंबेडकर पुस्तकालय, हनुमान गेट भिवानी में मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भीम आर्मी नेता एडवोकेट संतलाल अंबेडकर ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Bharat Ratna से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने कांशीराम साहब के उस विचार को भी दोहराया कि “जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी” के सिद्धांत को लागू करने के लिए देश में जाति जनगणना कराई जानी चाहिए, ताकि सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुसार अधिकार और प्रतिनिधित्व मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने महापुरुषों के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित 21वीं सदी का नया भारत बनाना है। इस अवसर पर भीम आर्मी भिवानी संगठन का विस्तार भी किया गया, जिसमें हितेश यादव, संजय सैन और अनिल बवानीखेड़ा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राकेश सांगा को हलका भिवानी अध्यक्ष बनाया गया। सोमबीर सुंगरपुर को हलका तोशाम अध्यक्ष बनाया गया। साबराम हसान को तोशाम हलका प्रभारी बनाया गया। अजय कुमार को बवानीखेड़ा हलका अध्यक्ष तथा मोनू ग्रोवर को बवानीखेड़ा हलका प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। विष्णु संभरवाल और दिनेश खनगवाल को संगठन का सीनियर सलाहकार नियुक्त किया गया। यह नियुक्तियां भीम आर्मी भिवानी की जिला प्रधान रीना कांगड़ा, जिला सचिव सुरेन्द्र चोपड़ा और गौरव भुरटाना के नेतृत्व में संपन्न हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष गोल्डी वाल्मीकि, प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर। कार्यक्रम आयोजन करता प्रदेश सचिव जुगनू मेहरा, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कटारिया, प्रवीण मेहरा, रिसपाल सिंह, प्रदीप यादव जिला अध्यक्ष भीम आर्मी हिसार, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर सातरोड, संजय सांगा , सोमबीर बागड़ी,सहित कई गणमान्य साथियों ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत