Contact for Advertisement 9919916171


 हरियाणा: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस बैंड ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां, लोगों को किया गया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 30/10/2026 02:50:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 30/10/2026 02:50:50 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में करनाल पुलिस ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस कॉम्प्लेक्स मधुबन की बैंड टीम ने मंगलसेन भवन, गांधी चौक, इंद्री चौक और सुपर मॉल में देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल, आईपीएस के निर्देशानुसार और डीएसपी मुख्यालय संदीप सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस पहल के जरिए नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिटी ट्रैफिक पुलिस की टीम ने भी जागरूकता अभियान चलाया। एसआई वेदपाल और एएसआई ब्रह्मपाल सहित पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। वहीं, एनडीपीएस जागरूकता टीम के एएसआई जगमाल और एएसआई विजय ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। जिला पुलिस कॉर्डिनेटर एएसआई अजय कुमार ने भी जागरूकता गतिविधियों में भाग लेकर नागरिकों को सड़क सुरक्षा और नशामुक्त समाज के महत्व के बारे में बताया। करनाल पुलिस की ओर से आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।


Featured News