Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर पुलिस ने बढ़ाया यूपी का गौरव, खोए हुए मोबाइल बरामद करने में प्रदेश में चौथा स्थान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 30/10/2026 02:48:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 30/10/2026 02:48:02 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। पुलिस ने 31 मार्च 2026 तक कुल 2,170 गुम या खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इस उपलब्धि के लिए पुलिस विभाग की ओर से सर्विलांस टीम के कार्यों की सराहना की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ और दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से CEIR पोर्टल पर जनपदों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई थी। इसमें मोबाइल फोन की ट्रेसिंग, बरामदगी और कार्य की गुणवत्ता के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया। इस समीक्षा में बुलंदशहर पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि के क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को लखनऊ मुख्यालय में आयोजित LEA Conference के दौरान नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार और सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सहित सर्विलांस टीम को सम्मानित किया। टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही अधिकारियों ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बुलंदशहर पुलिस की इस उपलब्धि को तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।