-
☰
उत्तर प्रदेश: पावरग्रिड शक्तिनगर ने निकाली सतर्कता जागरूकता रैली, भ्रष्टाचार मुक्त समाज का दिया संदेश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पावरग्रिड के शक्तिनगर ट्रांसमिशन लाइन कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। पावरग्रिड कार्यालय से ज्वालामुखी रोड तक निकाली गई इस रैली के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया गया और ईमानदारी व पारदर्शिता अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पावरग्रिड के उप महाप्रबंधक एके शुक्ला, मुख्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता राहुल, अमित, एकराम, अशोक और उत्तम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान नगर के नागरिकों और ठेकेदारों के साथ जागरूकता वार्ता भी आयोजित की गई। इसमें कार्यस्थल और सामाजिक जीवन में सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों तथा पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया गया। केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और समाज में ईमानदारी एवं नैतिक आचरण को प्रोत्साहित करना है। पावरग्रिड शक्तिनगर की इस पहल के जरिए लोगों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जिम्मेदारी निभाने और प्रत्येक कार्य में निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने अभियान के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।