Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: उचाना में पुलिस की छापेमारी, गोदाम से 165 किलो पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/11/2026 11:27:52 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/11/2026 11:27:52 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: जींद जिले के उचाना में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 165 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी काबू किया है।

विस्तार

हरियाणा: जींद जिले के उचाना में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 165 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी काबू किया है। आरोपी पटाखों की बिक्री और भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक जींद उपासना आईपीएस के दिशा-निर्देशों में यह कार्रवाई थाना उचाना पुलिस की मंडी चौकी टीम ने की। मंडी उचाना चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गडरिया कॉलोनी स्थित एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बम रखे हुए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए गोदाम पर छापेमारी की। वहां एक युवक मौजूद मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम गोगी निवासी उचाना बताया। पुलिस ने नियमानुसार गोदाम की तलाशी ली तो वहां से नौ गत्ता पेटियां बरामद हुईं। इनमें अलग-अलग प्रकार के पटाखे रखे हुए थे। बरामद पटाखों का कुल वजन 165 किलोग्राम पाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने सभी पटाखों को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना उचाना में मामला दर्ज किया। फिलहाल मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जींद पुलिस ने आमजन को संदेश देते हुए कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना वैध अनुमति के विस्फोटक सामग्री और पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।