-
☰
हरियाणा: नगर निगम में निजीकरण के विरोध में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: निजीकरण के खिलाफ भड़का सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, शहर की सफाई व्यवस्था होगी ठप।
विस्तार
हरियाणा: निजीकरण के खिलाफ भड़का सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, शहर की सफाई व्यवस्था होगी ठप। कानपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में कानपुर नगर निगम सफाई कर्मचारी एवं संघर्ष समिति के नेताओं और कर्मचारियों ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन। कानपुर नगर निगम मुख्यालय पर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो शहर भर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को कई बार पत्र भेजे गए और मिलने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई पहल नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। संघर्ष समिति के नेताओं ने साफ कहा कि अगर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी जारी रही तो हड़ताल और उग्र होगी और संघर्ष समिति के निर्देश के बिना कोई कर्मचारी काम पर नहीं जाएगा। सफ़ाई कर्मचारियों का कहना है कि यह सिर्फ नौकरी बचाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और सम्मान की लड़ाई है।
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव