Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई स्वर्गीय महेश दत्त शर्मा की रसम पगड़ी, सौरभ शर्मा को सौंपी पारिवारिक जिम्मेदारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 15/05/2026 03:21:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 15/05/2026 03:21:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शामली कस्बा एलम में गुरुवार को स्वर्गीय श्री महेश दत्त शर्मा की 13वीं एवं रसम पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनके निज निवास स्थान पर संपन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शामली कस्बा एलम में गुरुवार को स्वर्गीय श्री महेश दत्त शर्मा की 13वीं एवं रसम पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनके निज निवास स्थान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिवार, समाज और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पंडित श्री सचिन कुमार शर्मा द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन एवं गरुड़ पुराण का पाठ कराया गया। इसके पश्चात रसम पगड़ी की रस्म संपन्न हुई। समाज की ओर से पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा, हरिओम शर्मा एवं अन्य समाज के लोगों ने स्वर्गीय महेश दत्त शर्मा के बड़े पुत्र श्री सौरभ दत्त शर्मा को पगड़ी पहनाकर परिवार की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद श्री सौरभ दत्त शर्मा ने परिवार की परंपरा एवं सम्मान को आगे बढ़ाते हुए अपने बड़े चाचा श्री मदनपाल शर्मा को पगड़ी पहनाकर परिवार की जिम्मेदारी सौंप दी।

 इस भावुक क्षण को उपस्थित लोगों ने सराहनीय बताते हुए मदनपाल शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मदनपाल शर्मा ने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शोक सभा एवं रसम पगड़ी कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुमित विद्यार्थी (सुपर ट्रेडर्स एलम), प्रेमचंद शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमित कुमार, सुमित वशिष्ठ, गौरव वशिष्ठ, प्रशांत वशिष्ठ, सुनील कुमार, तेजस आकाश शर्मा, विकास शर्मा, राजेश शर्मा, चरण सिंह शर्मा, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, सुबोध पवार, प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शोक सभा में मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज

उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न

हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित

राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ

राजस्थान: नयागांव रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव


Featured News