Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 23/02/2026 04:18:43 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 23/02/2026 04:18:43 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: जिला सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विस्तार

हरियाणा: जिला सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम राजेश खोथ ने समाधान शिविर में प्रस्तुत सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविर के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। समाधान शिविर में मोहला गांव निवासी अजय पानू ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के गंदे पानी की निकासी का बहाव उनके निजी खेत की ओर कर दिया गया है, जिससे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। इस पर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास एवं पंचायत विभाग तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर मुआयना करने और तथ्यों की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक को इस प्रकार की समस्या से नुकसान नहीं उठाना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

 

इसके अतिरिक्त, स्थानीय कृष्णा कॉलोनी के एक निवासी ने कॉलोनी की गली नंबर 6 व 7 में सीवरेज लाइनों की सफाई न होने की शिकायत रखी। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मशीन के माध्यम से सीवरेज लाइनों की पूर्ण रूप से सफाई करवाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदे पानी और बदबू की समस्या से राहत मिल सके। एसडीएम राजेश खोथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा तय समय सीमा के भीतर कार्यवाही पूर्ण कर शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है।