-
☰
Haryanvi Singer Murder: सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर की गई हत्या, जिम के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विस्तार
हरियाणा: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिम से निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं गोलियां पुलिस के मुताबिक, घटना शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए थे और अंकित के जिम से बाहर निकलते ही उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 18 राउंड फायरिंग की बात सामने आई हत्या की वजह अभी साफ नहीं पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए कई पहलुओं से जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों की पहचान और हत्या के मकसद का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं, पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल इस हत्याकांड के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस संभावित पुरानी रंजिश और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में करीब 18 राउंड फायरिंग हुई और अंकित को कई गोलियां लगीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या से नाराज परिजनों और समर्थकों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम भी लगाया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक और यूट्यूब की दुनिया में जाना-पहचाना नाम थे। वह संगीत के साथ-साथ पॉडकास्ट और ग्राउंड रिपोर्टिंग जैसे डिजिटल कंटेंट से भी जुड़े हुए थे। उनके कई हरियाणवी गाने लोकप्रिय रहे।
CG crime news: शक के चलते पति ने पत्नी को सड़क पर किया अर्धनग्न, जबरन पिलाई पेशाब
Cab Driver Molest Woman: कैब ड्राइवर ने की महिला से छेड़-छाड़ की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Love Jihad Case: फर्जी नाम से संपर्क कर युवती को फंसाया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Staged Theft: बाप-बेटे की फर्जी लूट का हुआ पर्दाफाश, मालिक से बदला लेने को रची लाखों की साजिश