-
☰
Rajasthan Crime News: पानी से भरे खाली प्लॉट में मिला युवती का शव, आधे बदन पर नहीं थे कपड़े
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटा से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसको पढ़ आप भी हैरान रह जाएगे। दरअसल कोटा में पानी से भरे एक खाली प्लॉट में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विस्तार
राजस्थान: कोटा से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसको पढ़ आप भी हैरान रह जाएगे। दरअसल कोटा में पानी से भरे एक खाली प्लॉट में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नहीं हुए शव की पहचान बताया जा रहा है कि खाली प्लॉट में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान लोगों की नजर पानी में पड़े युवती के शव पर गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। फ़िलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है की मंगलवार को यहां लड़की का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। लड़की के पास ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती के शव पर आधे बदन में कपड़े नहीं थे। इस वजह से मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है। पुलिस हत्या की आशंका समेत अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही पुलिस युवती की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।