-
☰
मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले की पोरसा तहसील के वार्ड नंबर-3 में रहने वाली राजकुमारी का परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। छह साल पहले कैंसर के कारण उनके पति रंजीत सिंह का निधन हो गया था।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले की पोरसा तहसील के वार्ड नंबर-3 में रहने वाली राजकुमारी का परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। छह साल पहले कैंसर के कारण उनके पति रंजीत सिंह का निधन हो गया था। पति के इलाज के दौरान परिवार को अपना आधा मकान तक बेचना पड़ा। अब 32 वर्षीय राजकुमारी पर अपने तीन बच्चों और 65 वर्षीय विधवा सास की जिम्मेदारी है। ऐसे कठिन हालात में संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार को खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। परिवार को आगे भी हर महीने खाद्यान्न सामग्री देने की बात कही गई है। राजकुमारी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनकी 17 वर्षीय बेटी रमा शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग है, जबकि अन्य बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ते हैं। परिवार के पास खेती के लिए जमीन नहीं है। राजकुमारी की सास एक निजी स्कूल में सफाई का काम करके प्रतिमाह 3,000 रुपये कमाती हैं। वहीं, राजकुमारी और उनकी सास को 600-600 रुपये की मासिक विधवा पेंशन मिलती है। परिवार को सरकारी योजना के तहत 20 किलोग्राम राशन भी मिलता है, लेकिन छह सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह पर्याप्त नहीं हो पाता। परिवार के आवास में एक पक्का कमरा और शौचालय है, लेकिन बाथरूम और रसोई जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सीमित आमदनी और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से मिलने वाली सहायता से परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक सिंह तोमर, वार्ड नंबर-3 के पार्षद अनवर खां बाबूजी, मुहिम के जिला कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत दास, तहसील कोऑर्डिनेटर प्रेमदास सहित पिंटू दास, अंगद दास और विपिन दास मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में जरूरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री प्रदान की गई। मुहिम की ओर से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों से भी अपील की गई है। यदि किसी के आसपास कोई ऐसा परिवार है, जो आर्थिक तंगी के कारण भोजन और जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है, तो वह अन्नपूर्णा मुहिम की हेल्पलाइन 9111459548 और 9111459549 पर संपर्क कर सकता है।
राजस्थान: कोटपूतली में 40वें श्री श्याम महोत्सव का आगाज, 1151 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
हरियाणा: करनाल में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 11 वीरों के बलिदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों के बलिदान को किया नमन, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि