Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: अरुण यादव का दिखा दबदबा, कांग्रेस के लिए बन सकता है गेमचेंजर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 30/05/2026 12:39:33 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 30/05/2026 12:39:33 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें से एक सीट कांग्रेस की सुरक्षित है जिसको लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें से एक सीट कांग्रेस की सुरक्षित है जिसको लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। मध्य प्रदेश की एकमात्र सुरक्षित राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं तो वही कांग्रेस पार्टी भी इस पर गहन मंथन कर रही है, वही पार्टी की ओर से इस बार पिछड़ा वर्ग से एक चेहरा राज्यसभा में भेजना चाहती है, जिसको लेकर वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कमलेश्वर पटेल एवं पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। देखना होगा कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा सीट का शेहरा किस नेता के सर पर बढ़ेगा। 

निमाड़-मालवा मे अरुण का दबदबा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से राज्यसभा नहीं जाने फैसले के के बाद में प्रमुख नाम सामने आ रहा है। निमाड़ के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय सुभाष यादव के सुपुत्र अरुण यादव का नाम सामने आ रहा है। अरुण यादव 2009 की यूपीए सरकार में केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी की ओर से उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी देने के बाद उन्होंने प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार दौरे किए थे, जिसके परिणाम स्वरूप 2018 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार में वापसी की थी अरुण यादव एक ओबीसी का बड़ा चेहरा होने के साथ-साथ निमाड़- मालवा की करीब तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर बड़ा दबदबा रखते हैं। कांग्रेस की ओर से अरुण यादव को यदि राज्यसभा भेजने की पहल की जाती है तो निश्चित ही निमाड़-मालवा की विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव में बड़ा फेरबदल होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

भाजपा के दिग्गजो को हरा चुके है

अरुण यादव का निमाड़ मालवा क्षेत्र मे बड़ा राजनीतिक दखल है और समूचे निमाड़ मालवा क्षेत्र मे जन समर्थन है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन मे भाजपा के बड़े दिग्गजो को चुनाव हराये है। 2007के खरगोन लोकसभा उपचुनाव मे भाजपा के कृष्णमूरारी मोघे को बड़े अंतर से हराया वही 2009 के आम चुनाव मे खंडवा मे भाजपा के दिग्गज नेता नंदकुमार सिंह चौहान को हराया था।