-
☰
मध्य प्रदेश: राइस मिलों पर छापा, सुगंधित चावल में केमिकल मिलावट की जांच हुई शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मीडिया में राइस मिलर्स द्वारा चावल को कृत्रिम रूप से सुगंधित बनाने के लिए केमिकल मिलाने की खबरों के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मीडिया में राइस मिलर्स द्वारा चावल को कृत्रिम रूप से सुगंधित बनाने के लिए केमिकल मिलाने की खबरों के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 17 मार्च को वारासिवनी क्षेत्र में राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया। अभीहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे, श्री वाजिद मोहिब एवं श्रीमती गीता टांडेकर की टीम ने वारासिवनी में लालबर्रा रोड स्थित गायत्री राइस मिल की जांच की। निरीक्षण के दौरान “काली मूंछ” नामक सुगंधित चावल और उसमें उपयोग किए जाने वाले एसेंस के नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही पैकिंग में उपयोग हो रही बोरियों की भी जांच की गई, जिन पर एडेड फ्लेवर (Added Flavor) का उल्लेख पाया गया।
इसके बाद टीम ने कटंगी रोड स्थित आनंद राइस मिल का निरीक्षण किया। यहां से भी “काली मूंछ” सुगंधित चावल और फ्लेवर्ड राइस के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए। निरीक्षण में यहां भी पैकिंग पर एडेड फ्लेवर का डिक्लेरेशन किया हुआ पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत