-
☰
मध्य प्रदेश: अक्षरा घोड़ेस्वार को समाजसेवी प्रशांत मेश्राम ने लैपटॉप भेंट कर किया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की इस वर्ष की प्रावीण्य सूची में कटंगी विधानसभा के ग्राम टूइयापार शा.उ.मा. विद्यालय छतेरा की छात्रा कु. अक्षरा घोड़ेस्वार के दूसरे स्थान पर आने पर युवा समाज सेवी प्रशांत मेश्राम ने सहपरिवार लैपटॉप भेंट कर आशीर्वाद दिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की इस वर्ष की प्रावीण्य सूची में कटंगी विधानसभा के ग्राम टूइयापार शा.उ.मा. विद्यालय छतेरा की छात्रा कु. अक्षरा घोड़ेस्वार के दूसरे स्थान पर आने पर युवा समाज सेवी प्रशांत मेश्राम ने सहपरिवार लैपटॉप भेंट कर आशीर्वाद दिया। प्रशांत मेश्राम ने अपनी बिटिया काव्या के जन्मदिन के अवसर पर अक्षरा घोड़ेस्वार के घर सहपारिवार और शुभ चिंतकों के साथ पहुंच कर आशीर्वाद स्वरूप लैपटॉप भेंट किया ताकि अक्षरा अपनी भविष्य की पढ़ाई लैपटॉप के सहयोग से पूरी कर सके। चूंकि आज के डिजिटल युग में पढ़ाई आदि में कंप्यूटर, लैपटॉप विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण है जिससे विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में अनेक प्रकार की सुविधा प्राप्त होती है। इसी के मद्दे नजर समाज सेवी प्रशांत भाऊ मेश्राम ने अक्षरा बिटिया को लैपटॉप प्रदान किया और साथ ही साथ आगे की पढ़ाई हेतु 2 हजार रु. प्रति माह सहयोग प्रदान करने की भी बात की। अक्षरा हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है प्रशांत भाऊ ने अक्षरा की सफलता पर उसे ढेरों बधाईयां देते हुए कहा कि अक्षरा की सफलता से गांव, परिवार, विद्यालय, क्षेत्र के साथ साथ समाज भी गौरवान्वित हुआ है। अक्षरा की सफलता से हमारे क्षेत्र के बच्चों को बहुत प्रेरणा मिलेंगी। क्योंकि जिन विपरीत परिस्थितियों में अक्षरा की माता जी रमा बाई घोड़ेस्वार ने अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए संघर्ष किया है तथा अक्षरा बिटिया ने उस संघर्ष का प्रतिफल दिया है वो निश्चित ही हम सभी के लिए और अध्ययनरत छात्रों के लिए प्रेरणादाई हैं। मैं अक्षरा बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और ऐसी होनहार बिटिया को पढ़ाई के क्षेत्र में जो भी सहयोग लगेगा मैं प्रदान करूंगा। अक्षरा बिटिया की आगे की पढ़ाई के 2 हजार रुपए प्रतिमाह का सहयोग भी किया जाएगा।इस अवसर पर बधाई देने प्रशांत भाऊ के साथ उनकी पत्नि विद्या मेश्राम, बेटा शील मेश्राम,बेटी काव्या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुरेंद्र गजभिए,स्वर्ण मेश्राम, उत्तमराव भालेराव,शैलेश टी शैल व अन्य साथी गण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश: शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: मुरुम के ढेर से हुआ हादसा, ठेकेदार की लापरवाही ने ली युवक की जान
मध्य प्रदेश: मुख्य सड़क पर मुरूम के ढेर से हादसा, युवक की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के मिले निर्देश
उत्तर प्रदेश: 501 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण लाभ, अभियान हुआ शुरू