-
☰
उत्तर प्रदेश: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संचारी रोगों के लिए अलग-अलग रजिस्टर तैयार किए जाएं और उनकी नियमित ट्रैकिंग व फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों की श्रृंखला को समय रहते तोड़ा जा सके और उनके प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि गैर-संचारी रोगों का रजिस्टर अलग रखा जाए तथा बीमारियों के लक्षणों की समय पर पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश: शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: मुरुम के ढेर से हुआ हादसा, ठेकेदार की लापरवाही ने ली युवक की जान
मध्य प्रदेश: मुख्य सड़क पर मुरूम के ढेर से हादसा, युवक की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के मिले निर्देश
उत्तर प्रदेश: 501 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण लाभ, अभियान हुआ शुरू