-
☰
राजस्थान: नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, युवाओं के न्याय की उठाई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर के युवाओं में व्याप्त आक्रोश के बीच गुरूवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजधानी जयपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन और भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर के युवाओं में व्याप्त आक्रोश के बीच गुरूवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजधानी जयपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन और भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। कोटपूतली से चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयपुर कूच किया। जहां पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में प्रदर्शन में भाग लेकर युवाओं की आवाज को बुलंद किया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। डोटासरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनटीए) को तुरंत भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक ने युवाओं के सपनों को कुचल दिया है। भाजपा सरकार को देश के युवाओं को इसका जवाब देना होगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी और जब तक सभी असली दोषी बेनकाब नहीं हो जाते, सड़क से लेकर सदन तक युवाओं के हक की आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेषाध्यक्ष डॉ. विकास महला, संगठन महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा, जयपुर जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील राघव, डॉ. मनीष शर्मा, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा, कांग्रेस प्रवक्ता के.एम. बंसल, उपाध्यक्ष अमरसिंह गुर्जर, संजय आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में धांधली ने लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होती, तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक युवाओं की लड़ाई लड़ती रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी। भाजपा कार्यालय के घेराव और प्रदर्शन से पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग में पुलिस-बदमाशों की हुई भिड़ंत, गोली लगते ही धराए शातिर अपराधी
हरियाणा: आयुर्वेदिक ओपीडी में बढ़ा मरीजों का भरोसा, एक साल में 5475 लोगों ने लिया उपचार
राजस्थान: निवाई यूनिवर्सिटी में ACB की रेड, रिश्वत लेते प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनीं 383 शिकायतें
राजस्थान: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव