-
☰
राजस्थान: जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनीं 383 शिकायतें
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विस्तार
राजस्थान: टोंक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जनहित और प्रशासनिक संवेदनशीलता की बड़ी मिसाल पेश करते हुए जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कलेक्ट्रेट में बिना थके लगातार 7 घंटे तक मैराथन जनसुनवाई की। इस जनसुनवाई में सुदूर ग्रामीण और शहरी इलाकों से आए नागरिकों द्वारा रिकॉर्ड तोड़ 383 परिवाद जन-शिकायतें दर्ज कराए गए। इस दौरान देवली-उनियारा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गुर्जर भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसुनवाई में विशेष रूप से मौजूद रहे और आमजन के अभाव-अभियोग सुने। जिला स्तरीय मासिक जनसुनवाई को लेकर इस बार जनता में खासा उत्साह देखा गया। टोंक जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी पुरानी और अटकी हुई समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। विधायक राजेंद्र गुर्जर और जिला कलेक्टर टीना डाबी की संयुक्त मौजूदगी के कारण शिकायतों के त्वरित समाधान की प्रक्रिया में तेजी आई। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आमजन की हर जायज समस्या का समयबद्ध निस्तारण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कई मामलों में तो प्रशासन ने लापरवाही की वजह से अटकी फाइलों के फरियादियों को खुद फोन करके कलेक्ट्रेट बुलाया था, ताकि उन्हें तुरंत न्याय और राहत दी जा सके। अवैध अतिक्रमण , गहराते पेयजल संकट की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर नेअधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्तों से अवैध अतिक्रमण हटाने और बिजली से संबंधित शिकायतों पर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की। मौके पर ही अधिकांश मामलों में तुरंत निस्तारण के आदेश पारित कर संबंधित अधिकारियों को एक्शन मोड में रहने की कड़ी चेतावनी दी गई। फरियादियों के लिए सुगम व्यवस्थाबड़ी संख्या में पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में टोकन सिस्टम लागू किया गया, ताकि हर व्यक्ति सुगमता से अपनी बात रख सके। चिलचिलाती गर्मी को ध्यान में रखते हुए टेंट, छायादार बैठक व्यवस्था और ठंडे पानी के माकूल इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा,एसीईओ ललित कुमार,एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीना,एडीएम रामरतन सौकरिया,एडीएम बीसलपुर भूपेन्द्र यादव, समेत जिले के अनेक आलाधिकारी उपस्थित रहे
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग में पुलिस-बदमाशों की हुई भिड़ंत, गोली लगते ही धराए शातिर अपराधी
हरियाणा: आयुर्वेदिक ओपीडी में बढ़ा मरीजों का भरोसा, एक साल में 5475 लोगों ने लिया उपचार
राजस्थान: निवाई यूनिवर्सिटी में ACB की रेड, रिश्वत लेते प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनीं 383 शिकायतें
राजस्थान: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव