Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग से लोग परेशान, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 22/05/2026 11:19:20 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 22/05/2026 11:19:20 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली कस्बे में दिनों-दिन बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या, सड़कों पर अवैध कब्जों और व्यवस्थित पार्किंग के अभाव के कारण स्थानीय नागरिक गंभीर परेशानियों से जूझ रहे हैं। 

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली कस्बे में दिनों-दिन बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या, सड़कों पर अवैध कब्जों और व्यवस्थित पार्किंग के अभाव के कारण स्थानीय नागरिक गंभीर परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर गुरूवार को एड. प्रभा अग्रवाल ने जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी के बीच शहर के चारों ओर लंबा जाम लग रहा है। मुख्य सड़कों पर घंटों तक वाहन रेंगते नजर आते हैं। रोजाना लगने वाले इस जाम का सबसे बुरा असर दैनिक मजदूरों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और बाहर से आने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। लोगों का कीमती समय सड़कों पर ही बर्बाद हो रहा है। शहर की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि प्रमुख फुटपाथों और मुख्य सड़कों पर दोपहिया व चौपहिया वाहनों को आड़ा-तिरछा और अवैध रूप से पार्क कर दिया जाता है। पार्किंग व्यवस्था का पूरी तरह अभाव होने के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचता है। शहर में एक भी पार्किंग स्थल, सार्वजनिक पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं है। इसके अतिरिक्त शहर में बड़े बड़े शॉपिंग मॉल एवं कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स बन चुके है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है, परिणाम स्वरूप उनके ग्राहक सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर होते है। जिससे आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

 

सबसे गम्भीर विषय यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर के नीचे कपड़े, परिधान, सब्जी एवं अन्य वस्तुओ की रेहड़िया लगाकर स्थाई बाजार जैसा स्वरूप बना दिया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था पूर्णतया प्रभावित हो रही है। नगरपरिषद द्वारा इन रेहड़ियां से किराया भी वसूला जा रहा है। जबकि उच्च न्यायालय में प्रस्तुत जनहित याचिका में नगरपरिषद को हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे से अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये जा चुके है। इसके बावजूद आदेशां की पालना नहीं होना अत्यधिक चिन्ताजनक एवं न्यायालय की भावना के विपरीत है। एड. अग्रवाल ने जिला कलक्टर से जनहित को ध्यान में रखते हुये शहर में स्थाई एवं व्यवस्थित सार्वजनिक पार्किंग स्थलों का निर्माण करवाने, सभी व्यावसायिक कॉम्पलेक्स एवं शॉपिंग मॉल की पार्किंग व्यवस्था की जांच नियमां की पालना सुनिश्चित किये जाने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे से समस्त अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों को हटवाने, उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना कराने, नो पार्किंग क्षेत्रों में सख्त कार्यवाही कर सड़क किनारे अवैध पार्किंग हटवाने की मांग की हैं।