Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: योग दिवस में सहभागिता बढ़ाने को ई-रिक्शा जनजागरूकता अभियान शुरू, प्रशासन की अपील 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 20/06/2026 11:16:57 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 20/06/2026 11:16:57 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह राजकीय पाना देवी कन्या महाविद्यालय कोटपूतली के प्रांगण में प्रात 06 से 08 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह राजकीय पाना देवी कन्या महाविद्यालय कोटपूतली के प्रांगण में प्रात 06 से 08 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया है। योग दिवस समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एडीएम ओमप्रकाश सहारण एवं आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मुकेश कुमार आर्य ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

यह ई-रिक्शा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में सहभागिता के लिए प्रेरित करेगा तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देगा। अधिकारियों ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति एवं भावनात्मक संतुलन को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा योग दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लें। आयुर्वेद विभाग द्वारा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिलेभर में योग के महत्व एवं इसके लाभों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों, संस्थाओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने का आग्रह किया है।