-
☰
उत्तर प्रदेश: खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 300 किलो पनीर नष्ट दूध-पनीर के 5 नमूने जांच के लिए भेजे गए
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्ध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्ध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल व रविंद्र नाथ वर्मा की टीम हल्दौनी ग्रेटर नोएडा स्थित चौधरी डेरी से पनीर का 01 नमूना लेकर अवशेष लगभग 100 किग्रा पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी होने तथा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट कराया गया, इसी टीम द्वारा जेवर तहसील के ग्राम जहांगीरपुर स्थित प्रमोद डेरी से दूध का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह एवं विशाल गुप्ता की टीम द्वारा सेक्टर-15 नोएडा स्थित चौहान डेरी से पनीर का 01 नमूना लेकर अवशेष लगभग 200 किग्रा पनीर प्रथम दृष्टया मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज द्वारा सेक्टर-65 स्थित हल्दीराम स्नैक्स प्रा0लि0 से दूध व पनीर का 01-01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 05 नमूने थोक विक्रेताओं/डेरी से लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं।सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।
गुजरात: मासूम पर हमले के बाद ग्रामीणों ने मांगी कार्रवाई
हरियाणा: यातायात व्यवस्था सुधारने को चला विशेष अभियान, सामान रखने वालों को दी चेतावनी
हरियाणा: योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
गुजरात: किसानों ने मांगा उचित मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने लगाया शर्बत शिविर, राहगीरों को मिली राहत
राजस्थान: राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा का केन्द्र बना एलबीएस कॉलेज कोटपूतली