Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: गौशाला में दान का रिकॉर्ड, मातादीन पनिहार ने दिए 3.21 करोड़ रुपये

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 20/06/2026 11:30:12 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 20/06/2026 11:30:12 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बानसूर क्षेत्र के ग्राम महनपुर स्थित कृष्णा गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं गौसेवा महोत्सव के समापन अवसर पर दान का नया इतिहास रच दिया गया।

विस्तार

राजस्थान: बानसूर क्षेत्र के ग्राम महनपुर स्थित कृष्णा गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं गौसेवा महोत्सव के समापन अवसर पर दान का नया इतिहास रच दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भामाशाह मातादीन पनिहार ने गौशाला के विकास और गौसेवा के लिए 3 करोड़ 21 लाख रुपये की विशाल दानराशि देने की घोषणा की। जैसे ही मंच से इस दान की घोषणा हुई, पूरा पांडाल तालियों और जयघोष से गूंज उठा। गौशाला समिति के पदाधिकारियों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भामाशाह का साफा व माल्यार्पण कर सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी दानराशि से गौशाला के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा सकेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और गौभक्त मौजूद रहे। भामाशाह मातादीन पनिहार की इस घोषणा को क्षेत्र में गौसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकार की मिसाल बताया जा रहा है। गौशाला प्रबंधन ने दानदाता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आने वाले वर्षों में गौशाला के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।