-
☰
राजस्थान: डीएपी खाद संकट पर किसानों का हल्ला बोल, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिह मे डीएपी उर्वरक की भारी कमी को लेकर एसडीएम टोडारायसिह को ज्ञापन दिया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिह मे डीएपी उर्वरक की भारी कमी को लेकर एसडीएम टोडारायसिह को ज्ञापन दिया गया। क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिंह में डीएपी, उर्वरक की भारी कमी, प्राइवेट दुकानों में हो रही कालाबाजारी, जिसको लेकर आज क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिंह, टोंक में किसान नेता की अगुवाई में मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन कर, भाजपा सरकार के खिलाफ, नारेबाजी कर, एसडीएम टोडारायसिंह को सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है की जल्द से जल्द क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिंह में डीएपी खाद की पूर्ति की जाए, जिससे किसानों की खरीफ की फसल समय पर बुवाई हो सके। किसान नेता ने बताया कि किसानों को पहले ही उनकी उपज का भाव नहीं मिल रहा है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है और फिर किसान को खरीफ की फसल के लिए डीएपी खाद उर्वरक समय पर नहीं मिलना यह किसानों के साथ दौहरी मार है। आज बाजार में खुलेआम डीएपी खाद उर्वरक की कालाबाजारी हो रही है। जिसकी भाजपा सरकार तुरंत रोक लगाकर किसानों को खाद मुहिया कराया जाए अन्यथा किसान अब ना रुकेगा, ना झुकेगा, पूरी लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा। जबकि टोडारायसिंह में स्थानीय कैबिनेट मंत्री होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों में काफी नाराजगी है जबकि सरकारे चुनावों में तो बड़े-बड़े वादे करती है। किसान भाइयों हमारी सरकार बनाओ हमारे को वोट दो और सत्ता हासिल करते ही किसान की तरफ आंखें बंद कर लेती हैं जिससे आज किसानों में भारी आक्रोश है। जबकि डीएपी खाद के बैग की कीमत 1350 रुपए है लेकिन बाजार में किसान को 1800 से 2000 रुपए देना पड़ रहा है। जिससे किसान चिंतित है।
हरियाणा: बीसीए छात्रा ने 99.2% अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में किया टॉप, कॉलेज में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश: इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता के लगे आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
राजस्थान: आरएलपी ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी
राजस्थान: राष्ट्रीय वुड बॉल कैंप में मनराज मीणा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राजस्थान का नाम किया रोशन
राजस्थान: 1971 युद्ध के अमर शहीद मोहनसिंह राठौड़ की प्रतिमा का भव्य अनावरण
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने चेतन शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी