-
☰
राजस्थान: राष्ट्रीय वुड बॉल कैंप में मनराज मीणा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राजस्थान का नाम किया रोशन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बनेठा क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी मनराज मीणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनेठा एवं राजस्थान का नाम रोशन किया है।
विस्तार
राजस्थान: बनेठा क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी मनराज मीणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनेठा एवं राजस्थान का नाम रोशन किया है। मनराज मीणा ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग स्थित डाक बंगला परिसर में 10 से 14 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय वुड बॉल कैंप में भाग लिया। यह शिविर जम्मू-कश्मीर वुडबॉल एसोसिएशन द्वारा वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कैंप में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिविर में सफलतापूर्वक भागीदारी एवं प्रशिक्षण पूर्ण करने पर मनराज मीणा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मनराज मीणा, ज्ञानी राम मीणा के पुत्र हैं और उन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मनराज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल प्रेमियों का कहना है कि मनराज की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
हरियाणा: बीसीए छात्रा ने 99.2% अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में किया टॉप, कॉलेज में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश: इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता के लगे आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
राजस्थान: आरएलपी ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी
राजस्थान: 1971 युद्ध के अमर शहीद मोहनसिंह राठौड़ की प्रतिमा का भव्य अनावरण
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने चेतन शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी