Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: आरएलपी ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 16/06/2026 04:12:58 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 16/06/2026 04:12:58 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटाणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।

विस्तार

राजस्थान: टोंक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटाणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कानून व्यवस्था, बिजली-पानी संकट, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं सहित कई अहम मुद्दे उठाए गए। जनता से जुड़े 19 प्रमुख मुद्दे रखे। आरएलपी ने ज्ञापन में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा, नीट परीक्षा में पारदर्शिता, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, किसानों के लंबित फसल बीमा दावों का भुगतान, बिजली कटौती और पेयजल संकट के समाधान की मांग की।  युवाओं के लिए रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग पार्टी ने युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। नशा मुक्त टोंक अभियान चलाने की मांग  ज्ञापन में जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए ‘नशा मुक्त टोंक’ अभियान चलाने तथा अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा  की है।आरएलपी ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर राज्य सरकार शीघ्र निर्णय लेकर आमजन को राहत प्रदान करे। पार्टी ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।