Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/06/2026 06:24:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/06/2026 06:24:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास में गुरुवार को छात्रावास के विकास, निर्माण कार्यों और भावी योजनाओं को लेकर अर्धवार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास में गुरुवार को छात्रावास के विकास, निर्माण कार्यों और भावी योजनाओं को लेकर अर्धवार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षाविद, युवा प्रतिनिधि एवं छात्रावास से जुड़े पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता छात्रावास के संरक्षक रामजीलाल जाखड़ ने की। इस दौरान छात्रावास की प्रगति, आय-व्यय, निर्माण कार्यों तथा आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष लीलाधर लाम्बोरा ने छात्रावास की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सभा में छात्रावास सभागार के नवीनीकरण, मुख्य द्वार निर्माण एवं निर्माणाधीन 11 कमरों की प्रगति रिपोर्ट पर विशेष चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने छात्रावास के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे और इसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अलग से “छात्र विकास समिति” के गठन का फैसला किया गया। साथ ही समाज के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को छात्रावास से जोड़ने और उनके सुझाव प्राप्त करने का भी निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने कहा कि छात्रावास समाज की अमूल्य धरोहर है और इसके विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। वहीं महामंत्री एडवोकेट मनोज चौधरी ने कहा कि छात्रावास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र है और समाज के सहयोग से इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में प्रोफेसर पी.सी. जाट, कैलाश धुंआ, एडवोकेट सुरेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, आजाद मान, रोहिताश ताखर, कैलाश जाखड़, महेश जाखड़ एवं शिक्षाविद राजेश चौधरी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर युवा जाट महासभा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी, आरईएस संजय चौधरी, राजेश धीधवाल, प्रकाश ओला, विजय गिठाला, सतपाल जाट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने छात्रावास के विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने छात्रावास के विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं के विस्तार एवं समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।