Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, पुलिस का सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 25/06/2026 03:34:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 25/06/2026 03:34:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर में आगामी त्योहारों व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त एंव चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर में आगामी त्योहारों व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त एंव चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से पैदल गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधिकारी कर्मचारी आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। सहारनपुर पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हर स्तर पर प्रभावी बनी रहे तथा नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।