Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नेशनल स्टोन क्रशर में एलएनटी मशीन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/06/2026 06:21:00 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/06/2026 06:21:00 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती चोटिया क्रेशर क्षेत्र स्थित नेशनल स्टोन क्रशर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्य के दौरान एलएनटी मशीन में अचानक भीषण आग लग गई।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती चोटिया क्रेशर क्षेत्र स्थित नेशनल स्टोन क्रशर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्य के दौरान एलएनटी मशीन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन संचालित कर रहे चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एलएनटी मशीन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, संबंधित अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मशीन के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।