-
☰
राजस्थान: ‘प्रणेता 2026’ सम्मान समारोह में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हुए सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर ओम गोविन्द परमार्थ संस्थान द्वारा शास्त्री नगर स्थित आरपीए रोड के ‘आनन्दम’ जन उपयोगी भवन में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह “प्रणेता 2026” का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर ओम गोविन्द परमार्थ संस्थान द्वारा शास्त्री नगर स्थित आरपीए रोड के ‘आनन्दम’ जन उपयोगी भवन में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह “प्रणेता 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण दिव्यांग जन सेवक सुरेन्द्र छेपट को दिया गया “प्रणेता 2026” सम्मान रहा, जिन्हें उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं सैकड़ों दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरसी मिक्की के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राधा मोहन सैनी, कार्यक्रम संयोजक अक्षय सैनी, विशिष्ट अतिथि गोपाल डेनवाल, विजेन्द्र सैनी एवं सीमा कविराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर महेश साहू, करणीलाल शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, हेमंत, दीपा माहवर, विष्णु टेलर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।
गुजरात: हाईटेंशन लाइन विरोध में किसान आंदोलन हुआ तेज, 15 जून को गांधीनगर कूच करने का आह्वान
असम: अंतरराष्ट्रीय मंच पर असमिया फिल्म का छाया जलवा, ढाका में मिला बड़ा सम्मान
राजस्थान: 28 जून को होगा माली समाज का बड़ा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और सम्मान
उत्तर प्रदेश: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन