-
☰
राजस्थान: बाल संरक्षण को मजबूत करने के लिए ‘कवच’ परियोजना का हुआ शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, टोंक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल अधिकारिता विभाग एवं शिव शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं क्षमता-वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, टोंक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल अधिकारिता विभाग एवं शिव शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं क्षमता-वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल संरक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘कवच’ परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने ‘कवच’ परियोजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी विभागों, संस्थाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बाल श्रम के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता फैलाने पर जोर दिया और उपस्थित प्रतिभागियों को बाल श्रम न कराने तथा ऐसी किसी भी स्थिति की सूचना संबंधित विभागों को देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक नवल खान ने कहा कि ‘कवच’ परियोजना बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत बनाने, बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम करने तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रबंधक सीताराम शर्मा ने जानकारी दी कि कवच परियोजना के अंतर्गत बाल संरक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, संबंधित संस्थाओं की क्षमता-वृद्धि करने तथा बच्चों के हित में प्रभावी कार्य योजना तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं जिला समन्वयक पूनम जोनवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम उन्मूलन से जुड़े पोस्टर का विमोचन कर समाज में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष हेमराज चौधरी, मानव तस्कर विरोधी पुलिस इकाई प्रभारी देवेंद्र सिंह, चाइल्डलाइन प्रभारी कमलेश सैनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वसीम खान, रामसहाय पारीक, राज कंवर, शिवम सहित किशोरी फेडरेशन की सदस्याएं एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजस्थान: ‘प्रणेता 2026’ सम्मान समारोह में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हुए सम्मानित
गुजरात: हाईटेंशन लाइन विरोध में किसान आंदोलन हुआ तेज, 15 जून को गांधीनगर कूच करने का आह्वान
असम: अंतरराष्ट्रीय मंच पर असमिया फिल्म का छाया जलवा, ढाका में मिला बड़ा सम्मान
राजस्थान: 28 जून को होगा माली समाज का बड़ा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और सम्मान
उत्तर प्रदेश: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन