Contact for Advertisement 9919916171



राजस्थान: जिला कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तारी, सैकड़ों रोजेदारों ने मांगी अमन-तरक्की की दुआ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jaidrath Pareek , Date: 18/03/2026 05:48:07 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Jaidrath Pareek ,
  • Date:
  • 18/03/2026 05:48:07 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रमुख सिसोदिया की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रमुख सिसोदिया की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों के साथ रोजा इफ्तारी करवाई और सभी के रोजे खोलें। इफ्तारी कार्यक्रम में सैकड़ो रोजेदार उपस्थित रहे और देश प्रदेश और जिले की खुशहाली एवं तरक्की की दुआ की। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के मौत वीरानों ने सिसोदिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सिसोदिया ने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद दी और कहा कि देश में आपसी भाईचारा कायम रहे हमारा मुल्क हमेशा तरक्की की ओर बड़े और प्रदेश के सभी लोग खुशहाली से रहे कार्यक्रम में शेख, सैयद, पठान, छिपा, नीलगर, लोहार, मंसूरी, शोरघर मेवाती शाह कायमखानी भड़भूजा देशवाली नियार घर चूड़ीगर अब्बासी समाज के सदस्य साथ ही समाज के सदर सेक्रेट्री और आम मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।