-
☰
राजस्थान: टोंक में प्रियंका चौधरी गाता को लड्डुओं से तौलकर मेव समाज ने जताया समर्थन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक ग्राम पंचायत इब्राहिमपुरा ठाठा में पंचायत समिति पीपलू के वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका चौधरी गाता के समर्थन में मेव समाज के ग्रामीणों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रियंका चौधरी गाता को लड्डुओं से तौलकर अपना समर्थन और शुभकामनाएं दीं।
विस्तार
राजस्थान: टोंक ग्राम पंचायत इब्राहिमपुरा ठाठा में पंचायत समिति पीपलू के वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका चौधरी गाता के समर्थन में मेव समाज के ग्रामीणों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रियंका चौधरी गाता को लड्डुओं से तौलकर अपना समर्थन और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद अकबर खान मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रियंका चौधरी गाता का सम्मान करते हुए उनके प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद अकबर खान ने कहा कि ग्रामीणों का स्नेह और सम्मान जनविश्वास का प्रतीक है। लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और जनसमर्थन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, आमजन की समस्याओं का समाधान और ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस युवा नेता हंसराज गाता, पार्षद पति मोहम्मद अजमल, पप्पू भाई मेव, रईस भाई, शाहरुख, अजीज उल्ला, गुलशेर भाई सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।