Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ

- Photo by : social media

राजस्थान   Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 09/04/2026 04:58:40 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 09/04/2026 04:58:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान:  राज्य सरकार के निर्देशानुसार द्वितीय गुरुवार को जिले में उपखंड स्तर पर अटल जन सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने पंचायत समिति देचू में आयोजित जनसुनवाई शिविर में आमजन के प्रकरणों की सुनवाई की।

विस्तार

राजस्थान:  राज्य सरकार के निर्देशानुसार द्वितीय गुरुवार को जिले में उपखंड स्तर पर अटल जन सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने पंचायत समिति देचू में आयोजित जनसुनवाई शिविर में आमजन के प्रकरणों की सुनवाई की। जनसुनवाई में बिजली,पानी,सड़क,रास्ता खोलने, पैमाईश, मुआवजा सहित कुल 55 प्रकरण प्राप्त हुए।  जिला कलक्टर ने सभी प्रकरणों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिती जानते हुए प्रकरणों का 7 दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर भी कई प्रकरणों का निस्तारण करते हुए आमजन को राहत प्रदान की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के सभी प्रकरणों पर की गई कार्रवाई से जिला कार्यालय को अवगत करवाएं। साथ ही परिवादी को राहत मिलने पर अधिकारी फोन पर बात करते हुए जानकारी देंगे। उन्होंने आमजन से जुड़े प्रकरणों में लापरवाही नहीं बरतने तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 

जनसुनवाई में पैमाईश व पत्थरगढ़ी के लंबित प्रकरणों पर देचू तहसीलदार को अधीनस्थ कार्मिकों से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण, रास्ता खोलने से संबंधित प्रकरणों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को तूफान व बारिश से क्षतिग्रस्त पोल व विद्युत तारों को सही करवाने के निर्देश दिए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में पेयजल की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब ट्यूबवेल को सही करवाने के निर्देश दिए।इस दौरान जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड अधिकारी को सभी प्रकरणों की प्रभावी समीक्षा के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसीईओ गौतम चौधरी,उपखंड अधिकारी बुधाराम विश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।