-
☰
उत्तर प्रदेश: विधायक रत्नाकर मिश्र ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विंध्यधाम क्षेत्र के विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल अंतर्गत ग्राम नेवढ़िया में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल परिसर में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विंध्यधाम क्षेत्र के विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल अंतर्गत ग्राम नेवढ़िया में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल परिसर में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित माताओं, बहनों और ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का आधार होते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं। नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन से गांव के बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें सुरक्षित व अनुकूल वातावरण में सीखने का अवसर प्राप्त होगा। यह पहल क्षेत्र में शिक्षा और पोषण के स्तर को और सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष कोन श्री उमेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री उमेश सिंह, ग्राम प्रधान श्री धर्मेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: चुनार पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश: खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए नदिनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
राजस्थान: अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ
हरियाणा: आईटीआई में 10 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 190 पदों पर भर्ती
हरियाणा: समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के दिए गए निर्देश