-
☰
उत्तर प्रदेश: कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का हुआ शुभारंभ, विकसित कृषि पर दिया गया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: “अन्नदाता खुशहाल होगा तो समाज और देश दोनों खुशहाल होंगे”—इसी विचार को केंद्र में रखते हुए प्रदेश में कृषि के भविष्य को नई दिशा देने की पहल शुरू हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: “अन्नदाता खुशहाल होगा तो समाज और देश दोनों खुशहाल होंगे”—इसी विचार को केंद्र में रखते हुए प्रदेश में कृषि के भविष्य को नई दिशा देने की पहल शुरू हुई। राजधानी लखनऊ में आज छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य “विकसित कृषि–विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करना है, जिसमें देशभर के कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और शोधार्थी एक मंच पर एकत्र हुए। कृषि क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान पर गहन चर्चा, कृषि आधारित महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान सम्मान से सम्मानित किया गया। कृषि को नई दिशा देने का प्रयास इस तीन दिवसीय कृषि विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के कृषि विकास का मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: चुनार पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश: खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए नदिनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: विधायक रत्नाकर मिश्र ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन
राजस्थान: अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ
हरियाणा: आईटीआई में 10 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 190 पदों पर भर्ती
हरियाणा: समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के दिए गए निर्देश