-
☰
राजस्थान: श्री जगन्नाथ गोशाला में नव निर्वाचित सरपंच-पंचों का सम्मान, पहले ही दिन सरपंच ने शुरू कराया सफाई कार्य
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पुरुषोत्तमपुरा श्री जगन्नाथ गोशाला, पुरुषोत्तमपुरा प्रांगण में गोशाला परिवार की ओर से नव निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और पंचों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: पुरुषोत्तमपुरा श्री जगन्नाथ गोशाला, पुरुषोत्तमपुरा प्रांगण में गोशाला परिवार की ओर से नव निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और पंचों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भामाशाह एवं संरक्षक स्वर्गीय बजरंग प्रसाद मित्तल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में नव निर्वाचित सरपंच महावीर प्रसाद आर्य, उपसरपंच चिराग मीणा तथा वार्ड पंचों का साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वार्ड नंबर 1 से ममता पत्नी सुभाष अग्रवाल, वार्ड नंबर 3 से शीला पत्नी राधेश्याम योगी, वार्ड नंबर 4 से रविप्रकाश योगी, वार्ड नंबर 5 से रतन लाल आर्य, वार्ड नंबर 6 से त्रिवेणी पत्नी सुभाष सैन, वार्ड नंबर 7 से जसवंत मीणा, वार्ड नंबर 8 से बनवारी कुमावत और वार्ड नंबर 9 से जीवनी पत्नी छितर खां शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद मित्तल ने किया। उन्होंने नव निर्वाचित सरपंच और उनकी टीम से गोशाला के विकास तथा गायों की देखभाल के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। इस पर सरपंच महावीर प्रसाद आर्य ने कहा कि सभी लोगों को गायों की सेवा के लिए अपनी ओर से योगदान देना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत की ओर से गोशाला के लिए यथासंभव अधिक से अधिक सहयोग और आवश्यक कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अशोक शर्मा, हरचंद मीणा, दिलीप मित्तल, सुभाष मित्तल, चौथमल मित्तल, डॉ. अरविंद मित्तल, शशि मित्तल, नितिन मित्तल, अजय बगड़ावत, फूली गुजरी ताई, नरेश शर्मा, रोहिताश होलदार, लीलाराम मास्टर, कप्तान सिंह, महावीर सिंह, बजरंग सिंह, दिनेश सिंह, सुगन, रामसिंह, राजकुमार योगी, ओमप्रकाश, अशोक हवलदार, पप्पू सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यभार संभालते ही गोशाला परिसर की सफाई के निर्देश नव निर्वाचित सरपंच महावीर प्रसाद आर्य ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन गोशाला परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने की पहल की। उन्होंने मनरेगा में कार्यरत मजदूरों को गोशाला परिसर में पड़े पत्थर और कंक्रीट हटाने के निर्देश दिए, जिसके बाद उसी दिन सफाई का कार्य शुरू कराया गया।
मध्य प्रदेश: मांस, गौर के अवशेष, विद्युत तार और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त, वन अपराध दर्ज
पंजाब: नशे के खिलाफ अभियान की सराहना, एसएसपी सुरेंद्र लांबा की कार्यशैली को बताया सराहनीय
उत्तर प्रदेश: दीपक चावरिया बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: मेगा शिविर में 227 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज ने किया शुभारंभ