-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत रविवार, 1 नवंबर को सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत रविवार, 1 नवंबर को सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी भी दी गई। अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और अग्निशमन सेवा 101 के माध्यम से जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। महिलाओं और बालिकाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, साइबर अपराध होने पर समय पर शिकायत दर्ज कराने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने की सलाह दी गई। सहारनपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।
मध्य प्रदेश: मांस, गौर के अवशेष, विद्युत तार और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त, वन अपराध दर्ज
पंजाब: नशे के खिलाफ अभियान की सराहना, एसएसपी सुरेंद्र लांबा की कार्यशैली को बताया सराहनीय
उत्तर प्रदेश: दीपक चावरिया बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: मेगा शिविर में 227 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज ने किया शुभारंभ