-
☰
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नोएडा सावन के दौरान जारी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नोएडा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।
विस्तार
राजस्थान: नोएडा सावन के दौरान जारी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नोएडा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शनि मंदिर तथा चिल्ला बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों के साथ-साथ शिविरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर 34 अतिरिक्त पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। संवेदनशील स्थानों और सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रमुख कांवड़ मार्गों और चौराहों को डिजिटल निगरानी व्यवस्था से जोड़ा गया है। ड्रोन के जरिए लगातार हवाई निगरानी की जा रही है, जबकि चिल्ला बॉर्डर, शनि मंदिर और एक्सप्रेसवे से जुड़े मार्गों पर लगाए गए CCTV कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है। खाने की गुणवत्ता पर भी प्रशासन की विशेष नजर है। अधिकारियों ने कांवड़ शिविर संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को ताजा और स्वच्छ भोजन ही उपलब्ध कराया जाए। बासी या खराब खाद्य सामग्री परोसने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें भी शिविरों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रख रही हैं। चिल्ला बॉर्डर के समीप स्थित शनि मंदिर को कांवड़ियों के लिए प्रमुख विश्राम एवं सेवा केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। यहां दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल, गद्दे और गर्म पानी जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग
उत्तर प्रदेश: चेन लूट का 36 घंटे में हुआ खुलासा, मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश हुए घायल