Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने मार्गों और शिविरों का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 10/08/2026 11:57:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 10/08/2026 11:57:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शिवभक्त कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों ने रविवार को नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्गों और कांवड़ शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रमुख मार्गों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति को देखा। अधिकारियों ने कांवड़ शिविरों में पहुंचकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

अपर पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर बैरिकेडिंग व्यवस्था मजबूत रखी जाए और यातायात संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए। इसके साथ ही पार्किंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों और कांवड़ शिविरों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने आमजन से भी कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की है। गौतमबुद्धनगर पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सक्रिय रहेगा।


Featured News