-
☰
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर सदर अस्पताल से नवजात के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या तथा खजनी में स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र के अपहरण और हत्या की घटनाओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने महराजगंज में कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। मार्च का नेतृत्व दिलीप किसान ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडिल मार्च महाविद्यालय से शुरू होकर करवल-मझगांवा चौराहे से होते हुए गगहा थाने पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मार्च के दौरान दोनों घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा होता है। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ी है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की कि दोनों मामलों की निष्पक्ष और प्रभावी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रीति सिंह भी शामिल हुईं। उन्होंने दोनों घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कैंडिल मार्च के गगहा थाने पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई होने से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की भी मांग की। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, शैलेंद्र दुबे, अभिषेक कनौजिया, मुखलाल, मुकेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रीति सिंह समेत भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: चेन लूट का 36 घंटे में हुआ खुलासा, मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश हुए घायल