Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ज्वैलर्स से 50 ग्राम सोना ले फरार मुख्य आरोपी 10 माह बाद गिरफ्तार, बरामद हुआ सोना 

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 17/06/2026 01:21:54 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 17/06/2026 01:21:54 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय थाना पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान से 50 ग्राम सोना ले जाने के मामले में 10 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सोना बरामद किया हैं।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय थाना पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान से 50 ग्राम सोना ले जाने के मामले में 10 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सोना बरामद किया हैं। थानाधिकारी राजेष कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिये गये निर्देष पर एएसपी नाजिम अली खान व डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आसूचना संकलन कर ज्वैलर्स की दुकान से 50 ग्राम सोना लेकर फरार होने वाले 10 माह से फरार चल रहे आरोपी राजु दास (30) पुत्र राधेश्याम वैष्णव निवासी सावंलता कंला थाना रोहट जिला पाली हाल डी 264 रामेष्वर नगर बासनी थाना भगत की कोठी जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोना बरामद किया है। वहीं आरोपी से गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा हैं।

 

उल्लेखनीय हैं कि 16 अगस्त 2025 को परिवादी मुकेश (28) पुत्र मंजीत कुमार सोनी निवासी सराय मौहल्ला कोटपूतली ने दर्ज कराया था कि उसने सोनी मार्केट कोटपूतली में सुनार की दुकान कर रखी है। उसके साथ ही पन्नालाल उर्फ पवन पुत्र मदनदास घड़सी का बाड़ा वाले ने भी सोनी मार्केट में सुनार की दुकान कर रखी है। पन्नालाल उर्फ पवन ने अपनी दुकान पर कुछ ही दिनों पहले सुनील सिंघाणा वाले को काम पर रखा था। प्रार्थी पन्नालाल उर्फ पवन को सोने के काम के लिए उसके कारीगर सुनील को अपनी दुकान पर बुलाया करता था और सोना देकर सोने में जो भी काम होता था वो पन्नालाल उर्फ पवन के कारीगर सुनील से करवा लिया करता था। प्रार्थी कई बार ऐसा करता था तथा सुनील प्रार्थी के पास सोना ले जाकर सोना पर काम करके वापस प्रार्थी को दे जाया करता था लेकिन आज 06 अगस्त 2025 को प्रार्थी ने पन्नालाल उर्फ पवन के कारीगर सुनील को सुबह 09.54 बजे सुनील के मोबाईल नं. 7988981537 पर कॉल करके सोने का तार पत्तर का काम करने के लिए बुलाया और 09.57 बजे सुनील प्रार्थी के पास से 50 ग्राम सोना लेकर अपनी दुकान पर सोने का तार पत्तर करने के लिए ले गया, लेकिन सुबह 11.30 बजे तक भी सुनील सोने पर काम करके वापस नहीं आया। इस पर प्रार्थी को डर हुआ तो प्रार्थी ने सुनील के मोबाईल नम्बर 7988981537 पर वापस फोन किया। लेकिन सुनील का मोबाईल बंद आ रहा है। इस पर प्रार्थी ने सुनील के मालिक पन्नालाल उर्फ पवन के मोबाईल नं. 9152275917 पर फोन किया तो पवन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि सुनील कहां गया और अभी मैं बाहर आया हुआ हूं और फोन काट दिया। प्रार्थी पन्नालाल उर्फ पवन के कहने पर ही सुनील को सोना काम करने के लिए दिया करता था।

 

 

प्रार्थी को पन्नालाल उर्फ पवन ने ही कहा था कि आप मेरी अनुपस्थिति में सुनील ने काम करवा लेना सुनील अपने विष्वास का आदमी है। पन्नालाल उर्फ पवन पर विष्वास करके ही प्रार्थी ने सुनील को सोना तार पत्तर के काम के लिए दिया था। लेकिन अब सुनील प्रार्थी का 50 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है और अपना फोन भी बंद कर लिया है। उक्त सुनील प्रार्थी का 50 ग्राम सोना हड़प कर गया है। उक्त समस्त घटना प्रार्थी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डेड है। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज अनुसंधान शुरू करते हुये हुये घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चैक कर तथा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान से 50 ग्राम सोना लेकर फरार होने वाले आरोपी सुनिल उर्फ श्याम (22) पुत्र मनोहर लाल भाट निवासी सांवलता कलां थाना रोहट जिला पाली व उसके सहयोगी लक्ष्मणदास उर्फ कालूदास (33) पुत्र सज्जनदास वैष्णव निवासी अरटिया थाना रोहट जिला पाली को पूर्व में गिरफ्तार कर कुछ सोना सामान बरामद किया था। उक्त गैंग का मुख्य सरगना राजू दास पिछले करीब 10 महीने से फरार चल रहा था।


Featured News