Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद का शानदार प्रदर्शन, ट्रॉफी पर किया कब्जा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 17/06/2026 05:23:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 17/06/2026 05:23:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला कबड्डी एसोशिएशन आजमगढ़ द्वारा आयोजित डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जियनपुर के घरसडा ग्राम में आयोजित हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला कबड्डी एसोशिएशन आजमगढ़ द्वारा आयोजित डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जियनपुर के घरसडा ग्राम में आयोजित हुई। आजमगढ़ मऊ बलिया गाजीपुर जौनपुर वाराणसी आदि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के खिलाड़ियों का जलवा दिखा कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव ने कहा कि पूरे पूर्वांचल की टीमों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्राफी और नगद राशि पर कब्जा जमाया राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि इतनी गर्मी में भी समर कैंप के माध्यम से भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के समस्त खिलाड़ी  शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक लगातार अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं जब खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मैच जीतते हैं तो साथ खेलने वाले खिलाड़ियों का हौशला बढता है भगतसिंह खेल अकादमी संस्थापक अमरजीत यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को तमाम असुविधाओं के बाद भी अपनी लगन व मेहनत तथा उमेश यादव जी के कुशल प्रशिक्षण में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहें हैं खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रसन्न होकर हंशराज यादव चन्द्र देव यादव अरविंद यादव उमेश यादव रामप्रवेश चन्द्रशेखर मनोज डा आदित्य सिंह तथा अन्य खिलाड़ियों एवं सम्मानित सदस्यों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।