-
☰
राजस्थान: गौ सम्मान दिवस पर फलोदी में सेवा अभियान, जल कुंडों की सफाई से गौ-पक्षियों को राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: गौ सम्मान दिवस के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वाधान में बाबा रामदेव मंदिर, नागौर रोड के पास स्थित गायों के जल कुंड की विशेष सफाई की गई।
विस्तार
राजस्थान: गौ सम्मान दिवस के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वाधान में बाबा रामदेव मंदिर, नागौर रोड के पास स्थित गायों के जल कुंड की विशेष सफाई की गई। भीषण गर्मी (लगभग 50°C) को देखते हुए हमारी टीम लगातार गायों और पक्षियों की सेवा में समर्पित है। पिछले 4 महीनों से कुंड में जमा अत्यधिक गंदगी को हटाकर आज विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, ताकि बेजुबान पशुओं को स्वच्छ एवं शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके।
आज से इस सेवा अभियान की शुरुआत की गई है, जो आगामी 4 महीनों तक निरंतर जारी रहेगा। हमारी टीम हर गांव में जाकर गायों की कुंडियों की नियमित सफाई का कार्य करेगी। गणपत राम मेघवाल (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी) सरवन,कपिल,प्रदीप,महेंद्र आप सभी से विनम्र अपील है कि गौ सेवा एवं पक्षी सेवा के इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग दें और इस अभियान का हिस्सा बनें।
मध्य प्रदेश: गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री का सख्त रुख, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
राजस्थान: नाले में गिरी गाय को समाजसेवियों ने सुरक्षित निकाला, लोगों ने सराहा
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा, SSP अभिनंदन सिंह का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’ शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश