Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री का सख्त रुख, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 27/04/2026 04:22:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 27/04/2026 04:22:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय, सात कालिदास मार्ग पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय, सात कालिदास मार्ग पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें और जनहित से जुड़े मुद्दे उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने हर प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और सुशासन सुनिश्चित करना है। ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों को अपनी बात रखने का सशक्त मंच मिल रहा है और प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है।