-
☰
उत्तर प्रदेश: पासिंग आउट परेड में टॉपर आरक्षी नेहा यादव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपने ननिहाल महादेवा थाना केराकत, जौनपुर में मामा अनिकराज यादव की देख रख एवं निर्देशन में पल बढ़ कर उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती नेहा यादव को प्रशिक्षण समापन उपरांत उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने लखनऊ में आयोजित पासिंग आउट परेड में सम्मानित किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपने ननिहाल महादेवा थाना केराकत, जौनपुर में मामा अनिकराज यादव की देख रख एवं निर्देशन में पल बढ़ कर उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती नेहा यादव को प्रशिक्षण समापन उपरांत उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने लखनऊ में आयोजित पासिंग आउट परेड में सम्मानित किया। आज लखनऊ में नए भर्ती पुलिस आरक्षियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत आयोजित पुलिस दीक्षांत परेड समारोह में समग्र प्रशिक्षण में टॉपर एवं सेरेमोनियल परेड में परेड कमांडर की भूमिका निभाने वाली कु. नेहा यादव को परेड कमांडर की भूमिका एवं अन्य स्पर्धाओं में (समग्र कोर्स टॉपर) प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज दिनांक 26.04.2026 को राजधानी लखनऊ में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने हाथों से पुरस्कृत किया गया। कु. नेहा यादव पुत्री श्रीमती पार्वती यादव मूलतः मौधा, गाजीपुर की निवासिनी, की शिक्षा दीक्षा उनके मामा एवं कुलवंती इंटरमीडिएट कॉलेज , नरायनपुर केराकत के पूर्व अध्यापक श्री अनिकराज यादव वर्तमान में एसएसबी में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत, निवासी ग्राम महादेवा, कुसरना, थाना केराकत , जौनपुर के यहां रहकर उनके सानिध्य एवं सघन निर्देशन में हुई है। आरक्षी नेहा यादव , कुलवंती इंटरमीडिएट कॉलेज नरायनपुर केराकत एवं आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज पतरही , जौनपुर से शिक्षा प्राप्त की हैं । नेहा यादव द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धि से अपने कॉलेज , गुरुजनों, मामा अनिकराज यादव को गौरवान्वित करने के साथ अपने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मामा अनिकराज द्वारा अपने कार्य स्थल, ग्राम महादेवा, केराकत तथा इष्ट मित्रों में मिष्ठान का वितरण कराया गया।
मध्य प्रदेश: गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री का सख्त रुख, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
राजस्थान: नाले में गिरी गाय को समाजसेवियों ने सुरक्षित निकाला, लोगों ने सराहा
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा, SSP अभिनंदन सिंह का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
राजस्थान: गौ सम्मान दिवस पर फलोदी में सेवा अभियान, जल कुंडों की सफाई से गौ-पक्षियों को राहत
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’ शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश