-
☰
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र में 15 अस्थाई पुलिस चौकियां, महिला हेल्प डेस्क और व्यापक सुरक्षा तैयारियाँ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह ने एक बाईट के माध्यम से बताया कि चैत्र मास में 19 मार्च 2026 से आरंभ वाले नवरात्र मेले के दृष्टिगत पुलिस के द्वारा सुरक्षात्मक सभी तैयारियाँ सुनिश्चित कर दी गई हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह ने एक बाईट के माध्यम से बताया कि चैत्र मास में 19 मार्च 2026 से आरंभ वाले नवरात्र मेले के दृष्टिगत पुलिस के द्वारा सुरक्षात्मक सभी तैयारियाँ सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया की जनपद सहारनपुर में प्राचीन सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी मंदिर पर 19 मार्च से चैत्र मास नवरात्रों के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सहारनपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एंव व्यवस्थात्मक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने कहा कि मेले के सुचारू संचालन हेतू यातायात व्यवस्था,क्राउड मेनेजमेंट,पार्किंग व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा अनाउंसमेंट सिस्टम को सुदृढ एंव प्रभावी बनाया गया है। श्रद्घालुओं की सुविधा एंव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में 15,अस्थाई पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं, जिससे प्रत्येक स्थान पर पुलिस की सतत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। महिला सुरक्षा को प्रथमिकता देते हुए महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं,जहाँ महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहकर सुरक्षा प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनज़र भी जनपद में समुचित पुलिस बल का डिप्लाॅयमेंट किया गया है,जिससे दोनों प्रमुख त्यौहारों को शांति,सौहार्द एंव सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया जा सके।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत