-
☰
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्रि पर 9 दिवसीय महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान का किया गया आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर की पावन भूमि पर बाबा गोरखनाथ जी के पूर्ण आशीर्वाद से दिव्य पीतांबरा फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य 9 दिवसीय धार्मिक एवं तांत्रिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर की पावन भूमि पर बाबा गोरखनाथ जी के पूर्ण आशीर्वाद से दिव्य पीतांबरा फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य 9 दिवसीय धार्मिक एवं तांत्रिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च (गुरुवार) से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। इस पावन अवसर पर सुबह 6:52 से 7:48 बजे तक घट-स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त निर्धारित किया गया है, जबकि दोपहर 12:12 से 1:00 बजे तक अभिजीत मुहूर्त द्वितीय शुभ समय के रूप में मान्य रहेगा। चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में गोरखपुर की पावन भूमि पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की 9 दिनों तक विशेष धार्मिक एवं तांत्रिक अनुष्ठानों के साथ आराधना की जाएगी। साथ ही माता बगलामुखी की भी विशेष साधना एवं तांत्रिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। यह 9 दिवसीय महायज्ञ शास्त्रसम्मत वैदिक एवं तांत्रिक परंपराओं के अनुसार संपन्न होगा, जिसमें काशी से पधारे 21 विद्वान ब्राह्मण आचार्य वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन, पूजन, जप एवं विशेष अनुष्ठान कराएंगे। आयोजन के दौरान मां दुर्गा की विशेष साधना के साथ राष्ट्र, समाज एवं विश्व कल्याण की भावना से अनुष्ठान किए जाएंगे। वहीं माता बगलामुखी की साधना द्वारा शत्रु बाधा, कोर्ट-कचहरी, व्यापारिक संकटों से मुक्ति एवं मानसिक शांति की कामना की जाएगी। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गृहस्थ जन भाग लेकर हवन, जप एवं पूजन में सम्मिलित हो सकते हैं। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से भाग लेने वाले साधकों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह धार्मिक आयोजन दिव्य पीतांबरा फाउंडेशन, जूही एन्क्लेव, सिक्टौर चौराहा, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह सहित सुनिधि सिंह, प्रीति शुक्ला, रीता मिश्रा, पल्लवी राव, विजयलक्ष्मी सिंह, सीमा श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह, अभिषेक राव, अमर पांडे, प्रेम सिंह, विराट पांडे, राजन श्रीवास्तव, कुणाल तिवारी, कृष्णा सिंह, प्रतीक दुबे, अमित झा, अभिषेक जायसवाल, रोहित शाही, आदित्य शाही, दीपक मिश्रा, राजेश शुक्ला सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की जानकारी दी। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस धार्मिक आयोजन से जोड़कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की भावना को मजबूत करना है। साथ ही गोरखपुर के विकास एवं बाबा गोरखनाथ जी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, यही कामना की गई है।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत